Thursday, June 7, 2012

राशि में सूर्य समय और रत्न

राशि और रत्न
शारीरिक ओज, तेज, यश, विद्या, संपत्ति, वैभव, सौभाग्य तथा नेत्रों की ज्योतिष बढ़ाने में सूर्य देवता की कृपा सहायक होती है। जीवन की सभी समृद्धि एवं पुत्र-पत्नी से सम्पन्न रखने में भगवान भास्कर की विशेष कृपा होती है। सूर्य 12 राशियों पर बारह बार प्रदक्षिणा करते हैं, उसी के अनुरू प कुछ रत्न [राशि विशेष के लाभकारी सिद्ध होते हैं।

मेष राशि पर सूर्य 21 मार्च से 20 अप्रेल तक रहते हैं। इस अवस्था में माणिक्य मंगलवार को धारण करें।

वृष राशि पर सूर्य 21 अप्रेल से 20 मई तक रहते हैं। पन्ने को शुक्रवार के दिन धारण करें।

मिथुन राशि में सूर्य 21 मई से 20 जून तक रहते हैं। इस दशा में नीलम रत्न को बुधवार को प्रात:काल धारण करना उपयोगी होगा।

कर्क राशि पर सूर्य 21 जून से 20 जुलाई तक रहते हैं। इस समय मोती या हीरा सोमवार को धारण करें।

सिंह राशि पर सूर्य 21 जुलाई से 20 अगस्त तक बना रहता है। इस समय पुखराज रविवार को पहनें।

कन्या राशि पर सूर्य 21 अगस्त से 20 सितंबर तक रहते हैं। इस समय हीरा बुधवार को प्रात:काल पहनें।

तुला राशि पर सूर्य 21 सितंबर से 20 अक्टूबर तक बने रहते हैं। इस अवस्था में माणिक्य शुक्रवार के दिन धारण करें।

वृश्चिक राशि पर सूर्य 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक बने रहते हैं। इस अवस्था में माणिक्य मंगलवार को धारण करें।

धनु राशि पर सूर्य 21 नवंबर से 20 दिसंबर तक बने रहते हैं। इस अवस्था में सुनहला गुरूवार के दिन पहन लें।

मकर राशि पर सूर्य 21 दिसंबर से 20 जनवरी तक रहते हैं। इस समय माणिक्य शनिवार के दिन पहनें।

कुंभ राशि पर सूर्य 21 जनवरी से 20 फरवरी तक रहते हैं। इस अवस्था में नीलम शनिवार के दिन धारण करें।

मीन राशि पर सूर्य 21 फरवरी से 20 मार्च तक रहते हैं। इस अवस्था में पन्ना गुरूवार के दिन पहनें।

No comments:

Post a Comment